रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- मयंक त्यागी, किच्छा। सूरजमल अग्रवाल प्राइवेट कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने रचनात्मक एवं वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन किया। गुरुवार को महाविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक और रुचि बढ़ाने का संदेश दिया। निर्णायकों ने छात्राओं के मॉडल की गहनता से परख के बाद उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार जताया। प्रदर्शनी के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीसी जोशी, नर्सिंग प्राचार्य सरन कुमार, सीएओ डॉ. केके जोशी, डॉ. सुधीर कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे...