पटना, अक्टूबर 16 -- पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) से इस्तीफा देकर बलिया के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने देर रात मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह को पार्टी में शामिल किया है। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं। वीणा मुंगेर से सांसद रही हैं। सूरजभान जेल में बंद रहते 2000 में मोकामा से ही पहली बार विधायक बने थे। तब उन्होंने अनंत के बड़े भाई और राजद की राबड़ी देवी सरकार में कद्दावर मंत्री दिलीप सिंह को बड़े मार्जिन से निर्दलीय ही हरा दिया था। सूरजभान के परिवार में तीन पूर्व सांसद हैं। एक तो वो खुद बेगूसराय जिले की बलिया सीट से 2004 में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.