सूरजपुर में चार माह में बनकर तैयार हुआ पंचदेव मंदिर
मऊ, जून 20 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर में नवनिर्मित दुर्गाशंकर पंचदेव मंदिर का निर्माण कार्य चार माह में पूर्ण हो गया है। मंदिर में भगवान शिव, नंदी महाराज, भगवान गणेश, हनुमान जी तथा भैरव बाबा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंदिर निर्माण में अभिषेक और पल्लवी ने श्रमदान के साथ आर्थिक सहयोग देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंदिर समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 21 जून से होगा। इस दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव प्रतिमाओं का जलाभिषेक, शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद 22 जून को विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंदिर के निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.