मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद इकरार पुत्र बाजर अली पिछले कई सालों से दिल्ली में बालवर का काम करके परिवार का जीवन यापन कर रहा था। शनिवार को दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। शनिवार दोपहर को अचानक इकरार के सीने में दर्द होने लगा और परिजन तुरंत उसको लेकर चिकित्सक के पास आए। इकरार की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान इकरार की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी इकरार की बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। इकरार की मौत के बाद उसकी पत्नी शहनाज, पुत्र अफजल और शानू तथा पुत्री अंजुम एवं साजिया का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.