फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। शहर में तेज रफ्तार के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फरीदाबाद-गुरुग्राम सूरजकुंड रोड पर पाली के पास गुरुवार देर रात तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने से पहले एक पेड़ से टकराकर वहीं अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। देर रात अंधेरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से नीचे उतरकर खाई की ओर बढ़ गई। इसी दौरान वह एक पेड़ से टकरा गई और झाड़ियों के बीच फंसकर पेड़ पर अटक गई। यदि कार पेड़ से नहीं टकराती तो सीधे खाई में गिर सकती थी, जिससे गंभीर हादसा हो सकता था।हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्...