फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आने वाले लाखों पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग, सर्वोदय संस्था और अमृता अस्पताल के सहयोग से मेला परिसर में डिस्पेंसरी स्थापित की गई है, जहां चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि मेले में भ्रमण के दौरान किसी पर्यटक की तबीयत खराब होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाता है। अब तक एक हजार से अधिक पर्यटक इन सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं। डिस्पेंसरी में बीपी, शुगर, ईसीजी जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क दी जा रही हैं। सर्वोदय डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. संदीप ने बताया कि अधिकतर पर्यटक ब्लड प्रेशर, चक्कर, उल्टी, एलर्जी, खांसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.