सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के मामले में एक और आरोपी पकड़ा
फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। जिला पुलिस की विशेष जांच टीम ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हुए झूला हादसे में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनाल के गगसीणा गांव निवासी बलजीत शर्मा के रूप में हुई है। सात फरवरी को सूरजकुंड मेले के दौरान झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी। 12 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में झूला संचालक मोहम्मद शाकिर सहित कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी बलजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला है कि सूरजकुंड मेले में झूला संचालन करने वाली कंपनी के संचालक मोहम्मद शाकिर की गैरमौजूदगी में दैनिक निरीक्षण रिपोर्ट में चार फरवरी से सात फरवरी के बीच बलजीत शर्मा ने हस्ताक्षर किए थे। जबकि झूला फर्म का संचालक नहीं था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.