सूरजकुंड मेला परिसर की 207 हट को पीवीसी से स्थायी बनाया जाएगा
फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले और प्रस्तावित दीवाली मेले की तैयारियों को लेकर हरियाणा पर्यटन विभाग ने अभी से काम शुरू कर दिया है। मेले में आने वाले हस्तशिल्पियों को मौसम की मार से बचाने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मेला परिसर में बनी फूस की हट्स को अब स्थायी रूप दिया जाएगा। इसके तहत 207 हट्स को पीवीसी से तैयार किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन विभाग ने इस कार्य के लिए 1.64 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया है। पीवीसी की हट्स बनने के बाद हस्तशिल्पियों को बारिश के दौरान अपने सामान के खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इससे मेले में देश-विदेश से आने वाले कारीगरों को बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि सूरजकुंड मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.