गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व मेयर और किन्नरों की धर्मगुरु रहीं स्वर्गीय अमरनाथ उर्फ आशा देवी के सूरजकुंड स्थित आवास के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में किन्नरों ने धरना दिया। तिवारीपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए किन्नरों ने कहा कि पुलिस कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर कब्जा नहीं दिलाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि किन्नर आशा देवी का मकान है। बावजूद इसके वे लोग फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे हैं। जब-तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता धरना जारी रहेगा। पूर्व मेयर रही आशा देवी का वर्ष 2013 में निधन हो गया था। किन्नरों के वर्तमान गुरु नैना किन्नर ने बताया कि उनके धर्मगुरू आशा देवी के निधन के बाद टिकरिया के रहने वाले रमेश यादव अपनी पत्नी मधु के साथ मकान में कब्जा कर रहने लगे। किन्नरों के विरोध पर रमेश ने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हो...