मेरठ, अप्रैल 20 -- एनवायरमेंट क्लब की टीम ने रविवार को सूरजकुंड पार्क में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 35 किलो प्लास्टिक कूड़ा साफ किया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि आज पृथ्वी प्लास्टिक के बोझ तले दबी जा रही है। पृथ्वी को बचाना है, तो हमें जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए प्लास्टिक बहिष्कार करना होगा। लक्ष्य, यश, सार्थक, दीपांशी, अनुज, अंशुमन, नकुल, विंदू, कपिल, उत्कर्ष, हिमांशु, कुशल, दीप्ति, अरमान, पायल, छवी, ध्रुव, आकाश, कार्तिक, अनमोल, धान्या, आरूष, राहुल, सितांशु, हर्षिता, अमराह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण सेवा सप्ताह मना रहा रांची एकलव्य ग्रेटर यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने पौधरोपण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...