फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- हरियाणा के फरीदाबाद में 23 से 26 अक्टूबर तक तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इस 4 दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। मेले में करीब 300 स्टॉल लगेंगे, जहां देशभर के कारीगर अपने हस्तशिल्प, हथकरघा, सजावटी सामान और दिवाली उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में 23 से 26 अक्टूबर के दौरान किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस 4 दिवसीय मेले में देशभर की हस्तशिल्प कला, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। मेले में करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ना...