मेरठ, मई 1 -- नगर निगम के डिपो स्थित सूरजकुंड स्थित ट्रॉमा सेंटर में गोवंश की बदहाली और कथित चिकित्सा लापरवाही को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता उज्जवल तायल, विशाल धानक और मिठू कंसल को सूचना मिली थी कि ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की स्थिति दयनीय है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां एक साथ चार गोवंश मृतावस्था में मिले। गोवंशों की ऐसी हालत देखकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। ​कार्यकर्ताओं ने जब वहां मौजूद पशु चिकित्सक डा. राघव से इस अव्यवस्था पर जवाब मांगा तो आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ असभ्य तरीके से बात की। यह भी पढ़ें- अशोभनीय टिप्पणी करने पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं का कोतवाली में हंगामा पशु चिकित्सक के इस व्यवहार की खबर फैलते ही भारी संख्या में बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी ट्रॉमा सेंटर प...