मेरठ, दिसम्बर 16 -- सूरजकुंड रोड पर सीसी रोड के निर्माण कार्य से व्यापारियों के साथ क्षेत्रवासी भी परेशान हैं। पिछले 10 दिनों से सूरजकुंड पार्क से हंस चौराहे के बीच यातायात बंद है। दूसरी ओर, वार्ड 35 गुप्ता कॉलोनी कानपुर-बरेली ट्रांसपोर्ट से अंबेडकर चौक तक पिछले छह महीनों से चल रहे नाले एवं सड़क निर्माण मुसीबत का सबब बनी है। सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने रास्ते को सही करने का प्रयास किया और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापारियों का कहना है कि सूरजकुंड पार्क से लेकर हंस चौराहे तक करीब 100 से 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए पूरी सड़क ब्लॉक की हुई है। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र तक पहुंचने में भी दिक्कतें हो रही है। शहर के अकेले स्पोर्ट्स गुड्स बाजार में व्यापार प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.