फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड इलाके में बिजली घर बनाने की बाधा दूर हो गई है। इसके लिए वन विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन को इसके निर्माण की मंजूरी दे दी। इसी साल जून तक काम पूरा होने की उम्मीद है। ताकि गर्मियों में लोगों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जा सके।हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने वन विभाग को नूंह के संगेल गांव में जमीन खरीदकर दी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन सेक्टर-46 बिजलीघर से शुरू होकर सूरजकुंड बिजलीघर तक जाएगी। इसमें आधी लाइन भूमिगत होगी और आधी टावर आधारित होगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि बिजलीघर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 80 प्रतिशत काम पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.