सूरघाट मेट्रो स्टेशन से इस वर्ष के अंत तक कर सकेंगे सफर
नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का सूरघाट मेट्रो स्टेशन इस वर्ष के अंत तक यात्रियों के लिए खुल सकता है। स्टेशन का निर्माण पूरा करने और सड़क पर एक अंडरपास बनाने के लिए डीएमआरसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। डीएमआरसी के अनुसार टेंडर आवंटन के बाद कुछ महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा और सूरघाट मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए खुल जाएगा। स्टेशन पर वाहनों के आवागमन के लिए अंडरपास की सुविधा भी मिलेगी। करीब 48 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा। बता दें कि फेज चार में मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच 12.3 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया है, जो पिंक लाइन की विस्तार परियोजना है। यह भी पढ़ें- सूरघाट मेट्रो स्टेशन से इस वर्ष के अंत तक कर सकेंगे सफर इस नए कॉरिडोर पर आठ स्टेशन हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.