मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 87 प्रतिशत बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है। विटामिन की खुराक बच्चों को खसरा और हेपेटाइटिस बी से से बचाव के लिए दी जाती है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को 9 महीने से पांच वर्ष तक के बीच में दी जाती है। विटामिन ए की खुराक नहीं लेने वाले बच्चों में रतौंधी का भी खतरा बना रहता है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ शंकर रजक का कहना कि जिलों को शत प्रतिशत विटामिन ए की खुराक देने का निर्देश दिया जा चुका है。

मुजफ्फरपुर में 20% बच्चों को ही मिली खुराक मुजफ्फरपुर जिले में 20 प्रतिशत बच्चों को ही विटामिन ए की खुराक दी गई है। खुराक देने का जिम्मा टीकाकरण टीम का होता है। टीम नियमित टीकाकरण के दौरान ही बच्चों को विटामिन ए की खुराक देती ह...