सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान से अनीश पुरुषार्थी) । बिहार में 3.87 लाख नए खातों के साथ सीवान डाक प्रमंडल को नंबर वन बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 3.87 लाख से अधिक नए पीओएसबी खाते खोलकर बिहार सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें 2.19 लाख खाते उप डाकघरों जबकि 1.68 लाख खाते शाखा डाकघरों में खोले गए हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डाकघर की मजबूत पहुंच को दर्शाता है। दिसंबर 2025 के 82,000 नेट एडिशन से बढ़कर मार्च 2026 तक यह आंकड़ा लगभग 2.90 लाख तक पहुंच गया, जो बिहार में दूसरा सर्वोच्च है। बहरहाल, सीवान डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की नेतृत्व में मिली इस बड़ी उपलब्धि से संपूर्ण सीवान डाक प्रमंडल खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि को सीवान डाक प्रमंडल के सभी अधिका...