पटना, दिसम्बर 3 -- बिहार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के आह्वान पर एक दिसंबर से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। संघ के सभी सदस्य गुरुवार से काम पर लौट आएंगे। संघ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की सकारात्मक सहमति मिलने के बाद हड़ताल वापस ली गयी है। सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ संघ अध्यक्ष शशि कुमार सिंह और महामंत्री शशि भूषण कुमार की कई दौर की वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने हड़ताल समाप्त करने का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि अब धान खरीद कार्य में तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.