सूबे में सभी निजी एंबुलेंस की होगी जांच
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के सभी जिलों में चलने वाली निजी एंबुलेंस की जांच होगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। एंबुलेंस की जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। इसकी निगरानी जिला प्रशासन करेगा। निजी एंबुलेंस के संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्देश दिया है।
निजी एंबुलेंस की जांच के निर्देश विभाग से पत्र मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के सीएस ने भी एंबुलेंस जांच के लिए निर्देश जारी कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में 100 से अधिक निजी एंबुलेंस चल रही हैं। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. शंकर रजक का कहना कि विभाग के निर्देश के अनुसार जिलों में निजी एंबुलेंस के संचालन की जांच होगी। इसमें देखा जाएगा कि निजी एंबुलेंस मानक पर चल रही हैं या न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.