सूबे में सबसे गर्म रहा गया,पारा 44.6 पर पहुंचा
गया, मई 18 -- गया भीषण गर्मी की चपेट में है। तीखी धूप और गर्म पछुआ कहर बरपा रही है। सूर्य की रोशनी के रूप में आसमान से शोले बरस रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लू जैसी स्थिति है। जनजीवन झुलस रहा है। सोमवार को रिकार्डतोड़ तपिश का कहर रहा। गर्मी का आलम यह है कि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया। इस सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। अधिकतम तापमान 44.6 व न्यूनतम 26.2 डिग्री रहा। गया सूबे में सबसे गर्म रहा। गया के बाद 44.4 डिग्री पर बक्सर गर्म रहा। गया में पिछले साल 2025 (मई) के गर्मी का रिकार्ड टूट गया। पिछले साल मई में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 15 मई को 43.1 डिग्री रहा था। इस साल के 44.6 से ज्यादा 2024 में 29 मई को 47.4 डिग्री रहा था। मई में ओवर ऑल सबसे अधिक गर्मी 2024 में पड़ी है। पिछले साल 2025 में 18 मई को अधिकतम 38.7 व न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.