पटना, मार्च 20 -- ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बनने वाले पुलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शेरघाटी प्रमंडल अंतर्गत मोहनपुर में निर्माणाधीन लाडू-कोशिला पुल की तकनीकी जांच की। वहीं, किशनगंज डिवीजन के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला से निसंदरा पथ पर पुल का निरीक्षण किया गया। विभाग ने संबंधित अभियंताओं और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गति में तत्काल तेजी लाई जाए, ताकि पुल का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...