सूबे में बचपन से तैयार होंगे चैंपियन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार अब ओलंपिक पदक जीतने का सपना बचपन से ही संवारने की तैयारी में है। 2036 ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर राज्य में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती उम्र से वैज्ञानिक तरीके से तैयार करने का रोडमैप बनाया गया है। इसके तहत 8 से 10 वर्ष के बच्चों में प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) अभियान चलाया जाएगा। चयनित बच्चों को खेल विज्ञान के अनुरूप दीर्घकालिक प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने की योजना है।
हर स्कूल में योग प्रशिक्षण और फिटनेस टेस्ट होगा अनिवार्य मुजफ्फरपुर के जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इसपर सहमति बनी है। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.