हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अभूतपूर्व पहल की शुरुआत होने जा रही है। अर्थ डे अवसर पर 15 अप्रैल से 31 मई तक राज्यव्यापी पर्यावरण अभियान चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का नेतृत्व वैशाली जिला भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज कर रहे हैं। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संस्था के सहयोग से संचालित किया जायेगा। ऋतुराज ने बताया कि राज्य के 5000 विद्यालयों में 5 लाख 'प्लास्टिक वॉरियर्स' तैयार करने का लक्ष्य है। इस व्यापक अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं, स्काउट्स एवं गाइड्स को 'प्लास्टिक वॉरियर्स' के रूप में तैयार किया जाएगा। ये बच्चे अपने-अपने विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.