गोपालगंज, मार्च 8 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के रूपछाप गांव में रविवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले गौरव कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरव कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री के आगमन पर गांव में उत्साह का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराया जाएगा। सरकार इसे लेकर गंभीर है। चुनाव की तैयारी समय से की जाएगी। आगामी पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। इससे पंचायतों में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत व्यवस्था ग्रामीण विकास की रीढ़ है। सरकार चाहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.