मुजफ्फरपुर, मई 24 -- अजय कुमार पांडेय, मुजफ्फरपुर। प्रदेश की खराब होती जलवायु और बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने हरित जलवायु कोष का गठन किया है। इस कोष के लिए राशि का प्रबंध प्रदेश भर में चलाई जा रही विकास योजनाओं पर सेस लगाकर किया जाएगा। साथ ही परिवहन व खनन विभाग को विभिन्न मद में होनेवाली कमाई से सेस के तौर पर कोष के लिए राशि वसूली जाएगी। इसको लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) आनंद किशोर ने सभी विभागों को पत्र लिखकर कोष के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है。 यह भी पढ़ें- सूबे में जलवायु परिवर्तन से निपटने को बना हरित जलवायु कोषपर्यावरण के प्रति चिंता विभाग प्रमुखों को लिखे पत्र में एसीएस ने प्रदेश की बिगड़ रहे पारिस्थितिकी तंत्र, प्रदूषण के वर्तमान हालात और वन का मानक से कम होन...