पटना, मई 2 -- जनगणना के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद शनिवार से राज्य में मकानों का सूचीकरण शुरू हो गया। दो से 31 मई 2026 तक राज्य में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य चलेगा, जिसके तहत प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे। नागरिक स्व-गणना के बाद प्राप्त एसई आईडी प्रगणकों को उपलब्ध कराएं, जिससे डेटा का सही मिलान हो सके और पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सटीक बन सके। पहले चरण में 17 अप्रैल से एक मई तक स्व-गणना के तहत लगभग 47 लाख लोगों ने अपनी जानकारी दर्ज कराई। जनगणना निदेशक रंजिता ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहारवासियों ने स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि स्व-गणना में जनता का सहयोग राज्य को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। अंतिम तिथि तक 46,82,284 बिहारवासियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.