भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सूबे की सड़कों पर 15-20 साल पुराने चार लाख से अधिक कंडम वाहन दौड़ रहे हैं। बालू, सीमेंट, गिट्टी, मिट्टी ढोने और शराब तस्करी में इनका धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। परिवहन विभाग ने अब इन वाहनों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। तीन साल से कम वैधता वाले और फिटनेस फेल वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- सूबे में चल रहे चार लाख कंडम वाहन, होगी सघन जांच13 जिलों में सात लाख से ज्यादा खटारा वाहन परिवहन विभाग के अनुसार शुरुआती चरण में 13 जिलों को चिह्नित किया गया है, जहां सात लाख से अधिक खटारा वाहन सड़कों पर होने की सूचना है। इन जिलों में विशेष टीम गठित कर कंडम वाहनों का पूरा डेटाबेस तैयार किया जाएगा। नंबर प्लेट, इंजन और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिन...