अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को अलीगढ़ में एसआईआर की प्रगति देखी और बीएलओ को सम्मानित किया। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर के तहत जारी किए गए नोटिस में 70 फीसदी का निस्तारण हो चुका है। अलीगढ़ में 73.65 फीसदी नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एसआईआर में देशभर में फीडबैक में यूपी पहले स्थान पर है। कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया अभी चल रही है। मतदाता भ्रम की स्थिति में नहीं रहें कि उनका नाम कट गया है। एसआईआर की सूची 10 अप्रैल को फाइनल जारी होगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को अलीगढ़ दौरे पर आए। यहां पर सबसे पहले रामघाट रोड स्थित संतफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.