पटना, फरवरी 6 -- राज्य में 28 हजार एकड़ में उन्नत बीज से गन्ना की खेती होगी। इसके तहत सरकार गन्ना किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराएगी। गन्ना उद्योग विभाग ने इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम शुरू किया है। चयनित गन्ना किसानों को इसका लाभ मिलेगा। योजना सफल होने के बाद भविष्य में इस योजना का और विस्तार होगा। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, 28 हजार एकड़ में उन्नत गन्ना खेती के लिए सात लाख क्विंटल उन्नत बीज का वितरण किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बीज से गन्ना का उत्पादन बढ़ेगा और वे बेहतर गुणवत्ता के भी होंगे। चीनी मिलों को अतिरिक्त गन्ने की आपूर्ति होगी और किसानों को बेहतर गुणवत्ता के गन्ना उत्पादन के कारण अधिक कीमत मिलेगी। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में गन्ना की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उसकी खेती में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.