प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 विद्यार्थी शामिल हैं। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली इंटर में हिन्दी सामान्य और हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में 15 कार्य दिवसों में होंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.