पटना, अप्रैल 4 -- सूबे के 80 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आग और लू से बचाव का पाठ पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को इसके बारे में बताया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अप्रैल से ही स्कूलों में इसकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हरेक स्कूल में बच्चों के बीच बाल प्रेरकों को चयन किया जाएगा। हर शनिवार को अगलगी से बचाव के लिए विद्यालयों में बच्चों के बीच मॉकड्रिल होगा। बच्चों को आग और लू से बचाव का पाठ पढ़ाने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद तथा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से पाठ्य सामग्री तैयार की गयी है। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों को यह बताया जाएगा कि अगलगी का क्या अर्थ है, आग लगने के कौन...