पटना, जुलाई 7 -- सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी सभी सरकारी विद्यालयों तक इंटरनेट नहीं पहुंच सका है। सूबे के 68 सौ से अधिक सरकारी विद्यालय अब भी ऐसे हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में भी परेशानी हो रही है। पिछले दिनों विभागीय समीक्षा में सभी सरकारी विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा के उपलब्ध नहीं होने की बातें सामने आई थीं। इस दौरान यह जानकारी दी गयी कि सूबे के 76 हजार 202 सरकारी विद्यालयों में 91 फीसदी तक ही इंटरनेट पहुंचा है। अब भी नौ फीसदी विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

विद्यालयों में इंटरनेट की कमी विद्यालयों में इंटरनेट नहीं होने से सबसे बड़ी बाधा अत्याधुनिक तकनीक से शैक्षणिक कार्यों के कार्यान्वयन में आ रही है। स्मार्ट क्लास से पढ़ाई की व्...