सूबे के 40 फीसदी स्कूल-कॉलेजों में इंटर नामांकन शून्य
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 40 फीसदी से अधिक इंटर स्कूलों व डिग्री कॉलेजों में इंटर नामांकन शून्य है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर हुए नामांकन की सूचना अब तक ओएफएसएस पोर्टल पर नहीं डाली गई है। इंटर में पांच मई से नामांकन शुरू है। 12 मई तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन होना है।
नामांकन की सूचना नहीं मिली बोर्ड ने सभी इंटर स्कूलों और डिग्री कॉलेज को निर्देश दिया था कि हर दिन के नामांकन की सूचना ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करनी है। जिले समेत सूबे के 40 फीसदी से अधिक स्कूलों व कॉलेजों ने एक दिन की भी रिपोर्ट ओएफएसएस पर नहीं डाली है। ऐसे में पोर्टल पर छात्रों का नामांकन अब भी शून्य ही बता रहा है। बिहार बोर्ड ने सभी जिले के डीईओ को इसे लेकर निर्देश दिया है। इन स्कूलों से जवाब भी मांगा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.