पटना, मार्च 10 -- राज्य के 191 परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी। परीक्षा में राज्य से 85 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पटना जिले में सात केन्द्र बनाए गए हैं। जिले से परीक्षा में 3738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें मानसिक योग्यता परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक शैक्षिक योग्यता की परीक्षा होगी। नि: शक्त जनों के लिए 30 मिनट अतिरिक्त (केवल दृष्टिबाधित एवं लिखने में असमर्थ के लिए) समय दिया जाएगा। दोनों पाली की परीक्षा में 90 अंक के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। नि: शक्त जनों के लिए 120 मिनट की अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.