वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की स्थापना होगी। इसमें दिव्यांगों की थिरेपी और उपकरण मिलेंगे। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभान्वित भी कराया जाएगा। राज्यमंत्री गुरुवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित दो दिनी 'दिव्य कला कौशल' प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि थे। आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और श्रीकामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से किया गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 300 से 1000 रुपये और 1000 से 1500 रुपये मासिक कर दी गई है। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.