गोरखपुर, नवम्बर 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह डॉक्टर और दस पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएंगे। इसको लेकर निदेशक सीएचसी ने प्रदेश के सभी एडी हेल्थ को पत्र लिखकर चिकित्सकों की मौजूदगी और रिक्त पदों का विवरण तलब किया है। इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों और विशेषज्ञ इलाज की कमी को दूर करने की उम्मीद जताई जा रही है। नई गाइडलाइन के मुताबिक हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति अनिवार्य होगी। सर्जन, गायनोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन और दंतरोग विशेषज्ञ भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर सीएचसी में दस पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी। इसमें एक्स-रे तकन...