दरभंगा, जून 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सदर प्रखंड के शीशो पश्चिमी और शहबाजपुर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने सहयोग शिविर के उद्देश्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यदि किसी आवेदन पर 10 दिनों तक कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। 20वें दिन पुन: नोटिस और 25वें दिन अंतिम चेतावनी जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- 30 दिनों के अंदर करें समस्या का निदान: मंत्री इसके बावजूद 30 दिनों के भीतर कार्य पूरा नहीं हो...