पटना, जून 2 -- सूबे के सरकारी विद्यालयों में अब हर महीने गुरु गोष्ठी होगी। प्रत्येक प्रखंड में हर महीने एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निदेशक के अनुसार राज्य सरकार की ओर से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को नियमित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए अब हर माह एक निश्चित तिथि पर गुरु गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें विद्यालय संचालन, शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। बै...