सूबे के विश्वविद्यालयों में लागू हुआ अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कार्यक्रम (एईडीपी) लागू कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को भेज दी है। इसके तहत सात नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों में दाखिला इसी सत्र 2026-30 से लिया जाएगा। ये कोर्स स्नातक की तरह चलेंगे। लोकभवन ने कार्यक्रम के तहत पढ़ाई से लेकर परीक्षा तक का सिलेबस जारी कर दिया है। ये कोर्स पहले चरण में बीआरएबीयू के अलावा पाटलीपुत्र विवि, तिलकामांझी भागलपुर विवि और पटना विवि में शुरू होंगे। इसके बाद बिहार के दूसरे विश्वविद्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। हर सेमेस्टर में छात्रों को दाखिले के लिए 12 हजार रुपये की फीस देनी होगी。 यह भी पढ़ें- चार विश्वविद्यालयों में ट्रेनिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.