सूबे के विवि में शैक्षणिक सुविधाओं को ले ज्ञापन सौंपा
आरा, अगस्त 5 -- आरा। सूबे के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ( सेवानिवृत्त ) से अजय कुमार तिवारी ने बिहार लोक भवन में मुलाकात कर शैक्षणिक सवालों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अजय कुमार तिवारी ने बिहार के विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत आने वाले पीजी विभाग एवं अंगीभूत महाविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक से बनवाने की मांग की। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाने और परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा की मांग की। ज्ञापन से जुड़ी बातों से अपर मुख्य सचिव को भी अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.