पटना, मई 21 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के युवाओं के साथ एनडीए सरकार अन्याय और अत्याचार कर रही है। बिहार के युवा एनडीए सरकार को चुनाव पूर्व किये वादों की याद दिला रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि युवा टीआरई 4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे हैं, यह अपराध कैसे है। पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे हो गया है। उन्होंने पूछा कि राज्य के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज क्यों हो रहा है। उन्होंने सलाह है दी कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करे। यह भी पढ़ें- बीजेपी सरकार में नौकरी मांगने पर मिलती है लाठी चेताया कि बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा लगता है कि टीआरई 4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है...