पटना, जून 13 -- बिहार के बस पड़ाव अब विश्वस्तर के नजर आएंगे। इन्हें दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर आधुनिक, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। निगम पीपीपी मोड में राज्य के 31 स्थानों पर विश्वस्तरीय आधुनिक बस पड़ाव का निर्माण कराएगा। इन टर्मिनलों में शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, होटल, पीवीआर और एंटरटेनमेंट जोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो न सिर्फ यात्रियों को सुविधा देंगी, बल्कि बस यात्रा को एक सुखद अनुभव भी बनाएंगी। यहां डीजल और पेट्रोल रिटेल आउटलेट भी स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त ईवी चार्जिंग स्टेशन मौजूद होंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा。

परियोजना का उद्देश्य यह परियोजना बस स्टैंडों को मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ...