पटना, मई 16 -- सूबे के जलाशय अब पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र बनेंगे। सारे जलाशय पर्यटन स्थल बनेंगे। इनके निकट पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य जलाशयों के आसपास के क्षेत्रों को इको-टूरिज्म और जल-आधारित पर्यटन के हब के रूप में विकसित करना है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को आकर्षित करने और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।

पर्यटन सुविधाओं का विकास पर्यटन विभाग के अनुसार, राज्य के डैम, झीलों और नदियों के किनारे स्थित जलाशयों के निकट बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, नेचर पार्क, वॉकिंग ट्रैक और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स...