सूबे के चार जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
पटना, सितम्बर 5 -- राज्य के दस जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। पटना सहित सीवान, औरंगाबाद, मधेपुरा, सारण, बक्सर, कटिहार, बक्सर, आरा, सारण व अन्य जिलों में बादल घनीभूत हुए और जमकर बारिश हुई। पटना में एयरपोर्ट और दानापुर के इलाके में भारी बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से ढाई बजे के बाद 66.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीवान के नौतन में सर्वाधिक 80.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 21 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार लगातार नमी के प्रवाह, ताप के मिश्रण और स्थानीय सिस्टम बनने से एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ। इसकी वजह से पटना के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में आंशिक बारिश दर्ज की गई। शनिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.