भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। सूबे के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा का आगमन कालीन नगरी में नौ जनवरी को होगा। इस दौरान भ्रमण, कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मीडिया से वे वार्ता करेंगे। जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मंत्री का आगमन दिन में 12 बजे होगा। 45 मिनट तक वे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। उसके बाद पौने एक बजे विकसित भारत-जी राम जी योजना (गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) को लेकर मीडिया से वार्ता करेंगे। सवा एक बजे जिला समन्वय समिति की बैठक होगी। उसके बाद राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में उनका आगमन साढ़े बजे होगा। चार बजे तक आराम करेंगे। उसके बाद प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.