मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के आधे स्वास्थ्य उपकेंद्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम ठप पड़ गया है। इसकी वजह स्वास्थ्य उपकेंद्रों में परिवार नियोजन के लिए जरूरी साधन उपलब्ध नहीं होना है। ऐसे में लोगों को उपकेंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है यह बात स्वास्थ्य विभाग की अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की समीक्षा में सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले में 31 प्रतिशत स्वास्थ्य उपकेंद्रों में ही परिवार नियोजन कार्यक्रम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक 83 फीसदी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में परिवार नियोजन का कार्यक्रम चल रहा है। वहां साधन उपलब्ध हैं। राज्य में दूसरे स्थान पर किशनगंज और तीसरे स्थान पर दरभंगा है। किशनगंज में 80 और दरभंगा 74 फीसदी उपकेंद्रों में कार्यक्रम चल रहा है।...