सूबे के अस्पतालों में हर माह लाखों का ऑक्सीजन हो रहा लीक
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के अस्पतालों में हर महीने लाखों का ऑक्सीजन लीक हो रहा है। इसका कारण ऑक्सीजन पाइपलाइन की देखरेख में लापरवाही और समय पर मेंटेनेंस नहीं होना है। अस्पतालों का कहना है कि मरीजों की लापरवाही से भी ऑक्सीजन लीक हो रहा है। मरीज मास्क हटाने के बाद भी ऑक्सीजन पाइप का नॉब बंद नहीं करते हैं।
ऑक्सीजन की बर्बादी एसकेएमसीएच में भी हर महीने लगभग दो लाख रुपये का ऑक्सीजन लीक हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के अलावा सदर अस्पताल और पीएचसी-सीएचसी में भी ऑक्सीजन की बर्बादी हो रही है। क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ अजय कुमार का कहना है ऑक्सीजन लीक नहीं हो, इसके लिए अस्पतालों को सचेत रहना होगा। सभी संबंधित अस्पतालों को इस बारे में निर्देश दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेजों की ऑक्सीजन की जरूरत मेडिकल कॉलेजों में हर माह डेढ़ से दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.