पटना, मार्च 23 -- राज्य की 8839 बसावटों में अब भी बारहमासी सड़क नहीं है। ग्रामीण कार्य विभाग ने इन बसावटों में पक्की सड़क बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार, राज्य के सुदूर टोलों और बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना एवं ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के अंतर्गत काम हो रहा है। राज्य में कुल 1,29,990 बसावटों को पक्की ग्रामीण सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है। इनमें अब तक कुल 1,21,151 असंपर्कित बसावटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ा जा चुका है। इन बसावटों को संपर्कता के उद्देश्य से विभाग ने 1,20,177 किलोमीटर से अधिक लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण करा चुका है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 1467 नई बसावटों को 1874 किलोमीटर पक्की सड़कों से जोड़ा है...