सहरसा, सितम्बर 25 -- सहरसा। दूध, दही, आइसक्रीम सहित अन्य डेयरी उत्पादों के उत्पादन का बड़ा हब कोसी क्षेत्र बनेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ के बाद सूबे का चौथा प्रीमियम आइसक्रीम प्लांट कोसी क्षेत्र में स्थापित होगा। यह कॉम्फेड का कोसी और सीमांचल क्षेत्र का पहला प्लांट होगा। यहां दस हजार किलो प्रीमियम आइसक्रीम हर रोज तैयार होंगे। इसके निर्माण पर 32 करोड़ राशि खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 28 करोड़ लागत राशि से 30 टन प्रति दिन दही उत्पादन क्षमता के प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। जिससे कॉम्फेड कोसी क्षेत्र में तीन गुना और अधिक दही उत्पादन कर सकेगा। कॉम्फेड के कोसी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सुपौल के अंतर्गत यह दोनों प्लांट संचालित होंगे और इसके लिए 26 एकड़ भूमि सुपौल जिले के किशनपुर में देखी गई है। प्लांट लगाने के लिए एक अरब 26 करोड़ सात लाख...