सूबेदार राजेंद्र सिंह का हार्टअटैक से निधन
अल्मोड़ा, मई 4 -- अल्मोड़ा। मणिपुर में तैनात भारतीय सेना के सूबेदार बाड़ेछीना निवासी राजेंद्र सिंह पैनवाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार सुबह जागेश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर माता देवकी देवी, पत्नी आनंदी देवी, पुत्र भगवान सिंह, सागर पैनवाल और पुत्री शिवानी बेसुध हैं। वहीं, अंतिम संस्कार के दौरान नायब सूबेदार सरबजीत सिंह, नवदीप सिंह, लांस नायक गुरुप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गगनदीप सिंह आदि सैन्य जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.